खत्म हुआ खरमास... कल 15 अप्रैल से शुरू होंगे विवाह और मांगलिक कार्य

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः एक महीने बाद 14 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 14 मार्च से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। 15 अप्रैल से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में चले जाने से खरमास लग गया था। 14 अप्रैल को ये समाप्त हो रहा है। 15 अप्रैल से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य आयोजित किए जा सकेंगे। 15 अप्रैल से 14 मई तक विवाह के 16 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ मलमास लग जाएगा। इस एक महीने में भी विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माना गया है। मलमास प्रत्येक 32 महीने और 16 दिन बाद आता है। चंद्र वर्ष (354 दिन) और सूर्य वर्ष (365 दिन) के बीच अंतर को संतुलित करने के लिए पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है। इसे ही अधिक मास, पुरुषोत्तम मास या मलमास करते हैं। 21 जून से 12 जुलाई तक 12 विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरु हो जाएगा। इन चार महीनों में विवाह और अन्य शुभ कार्य नहीं होंगे।20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ पुनः विवाह कार्य शुरू होंगे।

प्रमुख विवाह मुहूर्त

अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई: 1, 6, 7, 11, 12
नवंबर: 21, 24, 25, 26
दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6

संबंधित समाचार