Bareilly: महज 20 मिनट की बारिश में शहर की सड़कें बनी नाला, सेटेलाइट पर जलभराव के बाद जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झमाझम बारिश ने बुधवार दोपहर मौसम को ठंडा तो बना दिया मगर करीब 20 मिनट हुई बारिश की वजह शहर के तमाम इलाके नाले में तब्दील हो गए।  वहीं सैटेलाइट बस अड्डे के आगे जलभराव की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई।

बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाने की वजह से बारिश की आहट थी। सुबह के वक्त हल्की बूंदाबादी हुई तो मौसम ठंडा हो गया। मगर दोपहर आते-आते बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। तापमान दोपहर के वक्त अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक चला गया।

करीब 20 मिनट तक हुई बारिश की वजह से शहर के अलग-अलग इलाके जलमग्न हो गए। सिकलापुर, साहूगोपीनाथ, जाटवपुरा, मलूकपुर, सिटी रोड, बिहारीपुर में जलभराव की वजह से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। 

संबंधित समाचार