बाराबंकी : रीतू पाठक बनीं यूपी बैडमिंटन टीम की कोच, राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान ने सौंपी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक को अयोध्या में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन अंडर-17 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होगी। यह जिम्मेदारी उन्हें राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान द्वारा सौंपी गई है। 

रीतू पाठक इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सिरौलीगौसपुर दिलीप तिवारी, हरख के मनोज चौधरी, मसौली के बलराज, विपिन, दिवाकर, सुरेंद्र जायसवाल, जिला समन्वयक पीयूष श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

संबंधित समाचार