लखीमपुर खीरी: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद रोड स्थित एक घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर जमकर लूटपात की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। कस्बा निवासी कल्लू …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद रोड स्थित एक घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर जमकर लूटपात की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
कस्बा निवासी कल्लू श्रीवास्तव के घर बुधवार रात चार पांच नकाबपोश बदमाश जीने के रास्ते घर मे दाखिल हो गए। बदमाशों ने बिजली सप्लाई का तार काटकर बिजली बन्द कर दी और कमरे में बच्चों के साथ सो रही कल्लू की पत्नी का मुंह दबाकर बंधक बना लिया। अन्य बदमाशों ने कमरे में रखे बक्से को खोलकर उसमे रखी एक लाख की नगदी, चार जोड़ी पायल बर्तन और कपड़े आदि सामान लूटकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी है।
