यूपी शिक्षा चयन आयोग ने जारी किया आदेश, एआई कैमरों से होगी परीक्षाओं की निगरानी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रयागराज, अमृत विचार : उप्र. शिक्षा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आगामी परीक्षाओं में इस बार सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल कमांड रूम स्थापित किया गया है। इस कमांड सेंटर के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में दो दर्जन से अधिक हाई-क्वालिटी स्क्रीन और एआई कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। इससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की कोशिश को तुरंत पकड़ा जा सकेगा।

डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बना रहा है, ताकि अनियमितताओं पर तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे परीक्षा ईमानदारी और नियमों के तहत दें तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ के एलपीएस की अन्वी और आरएलबी की अक्षरा बनीं टॉपर, सीबीएसई 10वीं में दोनों छात्राओं ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक

 

 

संबंधित समाचार