बरेली : निवेश को बढ़ावा व समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जनपद स्तरीय निवेशक समस्या समाधान संवाद का आयोजन

बरेली, अमृत विचार। जनपद स्तरीय निवेशक समस्या समाधान एवं संवाद बैठक का आयोजन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें निवेश को बढ़ावा देने और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।

बैठक में निवेशकों के समक्ष आ रहीं समस्याओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निवेश से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर बल दिया गया। निवेशकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां, एडीएम सिटी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार