रायबरेली : लिव इन में रह रही महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में लिव-इन संबंध में रह रही महिला की मृत्यु के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह पुरवा निवासी अखिलेश (28) को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले अखिलेश और नीतू (23) काम की तलाश में बाहर जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मारपीट में नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। 

उसे उपचार के लिए सीएचसी जटुआ टप्पा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी उसे पहले बिना सूचना दिए एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहा था। बाद में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार