Moradabaad : निजी विद्यालयों पर कार्रवाई की मांग, अभिभावकों ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस और महंगी पुस्तकों को अनिवार्य किए जाने के विरोध में अभिभावकों का आक्रोश बढ़ रहा है। मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला शुल्क नियामक समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

निजी विद्यालयों की फीस और किताबों की मनमानी के विरोध पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल के प्रतिनिधिमंडल की ओर से अनुज गुप्ता एडवोकेट अन्य सदस्यों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय से मिले और ज्ञापन सौंपा। उनके साथ गए अंकित अग्रवाल एडवोकेट, राजदीप गोयल एडवोकेट, कुमार रोबिन, राजीव सिंह, वैभव गुप्ता सहित कई अभिभावकों ने आरोप लगाया गया है कि जनपद के अधिकांश निजी विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ-साथ निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन लगाई जा रही हैं। कई स्कूलों में एक ही विषय की दो-दो किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई विद्यालयों द्वारा केवल दिखावे के लिए बुक लिस्ट में एनसीईआरटी पुस्तकों का नाम शामिल किया जाता है, जबकि निर्धारित दुकानों पर केवल निजी प्रकाशकों की किताबें ही उपलब्ध कराई जाती हैं। दुकानदारों द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकों के उपलब्ध न होने का हवाला देकर महंगी किताबें बेची जा रही हैं।

पिछले साल 10 मई को सौंपे गए ज्ञापन में जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा लिए गए उस निर्णय का हवाला दिया गया, जिसमें शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा 1 से 12 तक सभी विषयों में एनसीईआरटी पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया था। इसका निजी विद्यालयों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर नाराजगी जताई गई।

संबंधित समाचार