सीबीएसई परीक्षा परिणाम : होनहारों के प्रदर्शन ने बढ़ाया बाराबंकी का मान, पर्स हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सीबीएसई परीक्षा परिणाम में बाराबंकी के होनहार मेधावियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला ही नहीं अपने संस्थान व अभिभावकों का मान बढ़ाया है। बाराबंकी टॉप करने वालों के ही क्रम में अन्य विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी कम उल्लेखनीय नही है।

टॉपर्स हुए सम्मानित, अज्जाम अहमद स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अयोध्या रोड बडेल स्थित लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। गुरुवार को विद्यालय में सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के होनहार छात्र अज्जाम अहमद ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बने।

वहीं आर्या वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सचि शुक्ला ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में साहित्य सिंह धीमान ने 94.40 प्रतिशत, अवंतिका पटेल ने 93.80 प्रतिशत, आयुष प्रताप सिंह ने 93.80 प्रतिशत, अमन वर्मा ने 93.20 प्रतिशत, श्रद्धा शर्मा ने 93 प्रतिशत, वैष्णवी यादव ने 93 प्रतिशत, राणा शौर्य प्रताप सिंह ने 91 प्रतिशत, तनिष्का जायसवाल ने 90.80 प्रतिशत तथा शाश्वत शुक्ला ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

cats

इसके साथ ही 27 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, 38 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता दर्ज की, जबकि शेष 4 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाया। विद्यालय के डायरेक्टर शिवम चौधरी ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की उच्चस्तरीय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण, शिक्षकों का समर्पण, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व अभिभावकों के सहयोग का प्रमाण है।विद्यालय की प्रिंसिपल शालिनी तिवारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।

ग्राम्यांचल पब्लिक स्कूल के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन

हैदरगढ़ : बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में ग्राम्यांचल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल छा गया और सफल छात्रों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अंशिका पटेल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं अभिनव शुक्ला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा शादाब शेख ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रमुख शरद अवस्थी, सिद्धार्थ अवस्थी, प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा, प्रबंधक रेनू अवस्थी सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेंट ज़ेवियर्स स्कूल हैदरगढ़ में देव प्रताप सिंह टॉपर

हैदरगढ़ : घोषित परीक्षा परिणाम में सेंट ज़ेवियर्स स्कूल हैदरगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के देव प्रताप सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बने। इसके अलावा आयुष कुमार ने 95.2 प्रतिशत, अभय प्रताप सिंह ने 94.4 प्रतिशत, शोभित वर्मा ने 94 प्रतिशत, अनुष्का शर्मा ने 94 प्रतिशत, विष्णु नारायण ने 94 प्रतिशत और अर्नव श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में राम नारायण मिश्रा ने 93.2 प्रतिशत, आयुष्मान चौधरी ने 93 प्रतिशत, राजवीर ने 92.8 प्रतिशत, प्रज्ञा सिंह ने 92.4 प्रतिशत, उत्कर्ष मिश्रा ने 92.2 प्रतिशत, जायरा रेहान सिद्दीकी ने 92.2 प्रतिशत, प्रांजल शुक्ला ने 92.2 प्रतिशत, आराध्या बाजपेई ने 92 प्रतिशत, विराट वर्मा ने 92 प्रतिशत, अंशी सिंह ने 92 प्रतिशत, कार्तिकेय तिवारी ने 91.2 प्रतिशत, विनायक शुक्ला ने 91.2 प्रतिशत, आदित्य चौधरी ने 91 प्रतिशत, सुयष सिंह ने 90 प्रतिशत तथा आकृति सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रबंधक पंकज सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

संबंधित समाचार