यात्रीगण कृपया ध्यान दें… लखनऊ से मुम्बई और बरौनी की ट्रेन 1 जनवरी से
लखनऊ। यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर से मुम्बई वाया ऐशबाग व बादशाहनगर और ग्वालियर से बरौनी वाया लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन आगामी नये साल एक जनवरी से चलाने जा रहा है। ये ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एक जनवरी से दस अप्रैल 2021 तक नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन नंबर 01015 एलटीटी …
लखनऊ। यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर से मुम्बई वाया ऐशबाग व बादशाहनगर और ग्वालियर से बरौनी वाया लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन आगामी नये साल एक जनवरी से चलाने जा रहा है। ये ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एक जनवरी से दस अप्रैल 2021 तक नियमित रूप से चलेगी।
ट्रेन नंबर 01015 एलटीटी से एक जनवरी की रात 11:59 बजे छूटकर अगले दिन रात 1:52 बजे ऐशबाग व रात 2:14 बजे बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01016 तीन जनवरी से प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:45 बजे चलकर बादशाहनगर रात 10.43 बजे व ऐशबाग 11:35 बजे पहुंचेगी।
वहीं ग्वालियर से बरौनी के बीच एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 04195 एक जनवरी को ग्वालियर से 12:00 बजे चलकर लखनऊ होते हुए बरौनी जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04186 दो जनवरी से बरौनी से शाम 6:45 बजे चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी। इन ट्रेनों में तत्काल प्रभाव से सीटों की बुकिंग शुरु कर दी गई है।
आलमबाग से पटना रोडवेज बस सेवा आज से
यूपी बिहार बस समझौते के तहत कौशांबी से पटना वाया लखनऊ बस सेवा शुक्रवार से शुरु हो रही है। ये बस कौशांबी से शाम पांच बजे चलकर नोएडा, कुबेरपुर होते हुए रात 2 बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यहां से अयोध्या, गोरखपुर, गोपालगंज होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 8 बजे चलकर रात दस बजे आलमबाग बस स्टेशन आएगी।
