Bareilly : बरेली कॉलेज सेट्रल यूनिवर्सिटी बनेगा, केन्द्र में आगे बढ़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सांसद छत्रपाल गंगवार के पत्र का शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

बरेली, अमृत विचार। एतिहासिक बरेली कॉलेज को सेट्रल यूनिवर्सिटी का दर्ज मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के पत्र पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान संज्ञान लेते हुए मामला सम्बंधित विभाग के पास भेज दिया है। रुहेलखंड के सबसे बड़े कॉलेजों में शुमार इस शिक्षा केन्द्र को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है।

बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने बरेली कॉलेज को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाए जाने के सम्बंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिया था। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उस पत्र का जवाब दिया है, जो इस दिशा में बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। यिद बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलता है, तो यहां आधुनिक शैक्षणिक ढांचे, उन्नत शोध सुविधाओं और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था का विकास संभव होगा। इससे पूरे रुहेलखंड में शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे। प्राचार्य प्रो. ओपी राय का कहना है कि कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की पहल क्षेत्र और आस पास के छात्र छात्राओं के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

बरेली कॉलेज का इतिहास बेमिसाल
बरेली कॉलेज की स्थापना वर्ष 1837 में 57 विद्यार्थियों के हुई थी। आज बरेली कॉलेज में 1600 हजार छात्र छात्राएं और 250 से अधिक शिक्षक हैं। जो इसे उत्तर भारत के सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में शामिल करती है। यह कॉलेज वर्तमान में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है और कला, विज्ञान, वाणिज्य व विधि संकायों में शिक्षा प्रदान करता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में भी इस संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां से कई प्रमुख शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि निकल चुके हैं। वर्तमान में संसाधनों के विस्तार की आवश्यकता को देखते हुए इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है, जिसे अब केंद्र स्तर पर गति मिलती नजर आ रही है।

संबंधित समाचार