बाबा को नहीं सताएगी गर्मी .... अक्षय तृतीया पर श्री काशी विश्वनाथ में शुरू होगी फव्वारा व्यवस्था 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। पवित्र अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 20 अप्रैल को श्री काशी विश्वनाथ धाम में परंपरा के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान श्री विश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिये फव्वारा व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी।

इस पावन फव्वारा सेवा का शुभारंभ सायंकालीन सप्तऋषि आरती के साथ किया जाएगा। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक प्रतिदिन निरंतर रूप से बाबा विश्वनाथ की सेवा में समर्पित रहेगी। 

मान्यता है कि ग्रीष्म ऋतु में यह फव्वारा श्री विश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिए स्थापित किया जाता है। प्रमुख अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि यह केवल एक धार्मिक व्यवस्था ही नहीं, अपितु समस्त काशीवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों की गहन आस्था एवं भावनाओं का प्रतीक भी है। 

ये भी पढ़ें : 
गोरखनाथ : जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर CM योगी ने किया निर्देशित, 'त्वरित समाधान कराएं अधिकारी'

संबंधित समाचार