बाराबंकी : प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। प्लॉट दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजे व रसीदें थमा कर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के निवासी संतोष सिंह ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उन्होंने प्लॉट खरीदने के उद्देश्य से लालधर त्रिपाठी नामक व्यक्ति से संपर्क किया। 

आरोपी ने स्वयं को चन्द्रलोक इंफाटेक नामक फर्म से जुड़ा बताते हुए प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बाराबंकी क्षेत्र स्थित “ग्लोरियस गार्डन” परियोजना में बी-41 नंबर का प्लॉट 19.80 लाख रुपये में बुक कराया। इस दौरान संतोष सिंह ने अलग-अलग तिथियों में करीब 17 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोप है कि इसके बदले उन्हें फर्जी दस्तावेज और रसीदें दी गईं। जब पीड़ित ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कई बार आग्रह करने के बावजूद रजिस्ट्री कराई गई और न ही पैसा वापस किया गया। 

इससे पहले भी पीड़ित ने गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में शिकायत की थी, जहां आरोपी ने लिखित रूप से 28 नवंबर 2025 तक पैसा लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी की मंशा शुरू से ही धोखाधड़ी करने की थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

संबंधित समाचार