गोंडा में सनसनीखेज वारदात : रास्ते के विवाद में युवक की सरेआम हत्या, आरोपी भी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना में आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव में अन्नू और उसके पड़ोसी रामश्रृंगार के बीच रास्ते के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर रामश्रृंगार ने आवेश में आकर पीपल के पेड़ के नीचे बैठे अन्नू (40) के गले पर हंसिये से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से अन्नू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार झड़प के दौरान आरोपी रामश्रृंगार भी घायल हो गया। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए भेजा गया है। 

संबंधित समाचार