Moradabaad : फेसबुक पर तीन बच्चों की मां से हुआ प्यार, जाना पड़ा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

असलियत जानने पर प्रेमी करने लगा मिलने से इनकार

पाकबड़ा, अमृत विचार। फेसबुक के माध्यम से एक युवक का तीन बच्चों की मां से प्रेम हो गया। जब यह बात प्रेमी के सामने आई तो वह महिला से मिलने से मुकरने लगा। महिला ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर कोतवाली के ग्राम रामपुर भूड़ के निवासी अरुण की करीब महीने भर पहले क्षेत्र की महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। जब यह बात प्रेमी के सामने आई कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं तो प्रेमी उससे मिलने में आनाकानी करने लगा। इस पर को महिला ने प्रेमी को गागन पर बुलाया और उसके साथ पाकबड़ा की ओर आ गई। महिला का आरोप है कि युवक पाकबड़ा में किसी होटल में ले गया। वहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार