राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप में यूपी की टीम दिखाएगी दम, गोवा के लिए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश की मुआय थाई टीम 11 और 12 अप्रैल को गोवा के मापुसा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी चुनौती पेश करेंगे। टीम में आदित्य गुप्ता, हिमांशु सिंह, सतीश यादव, शुभ यादव, अमर यादव, राशि सिंह, आर्या गुप्ता और जयदीप पटेल को शामिल किया गया है। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले गहन अभ्यास किया है।

उत्तर प्रदेश मुआय थाई काउंसिल के सचिव अभिषेक मौर्या ने बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी कौशल, फुटवर्क और स्टेमिना को मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। टीम के कोच आकाश मौर्या और मैनेजर आदित्य गुप्ता होंगे, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों ने काउंसिल के पदाधिकारियों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंद किशोर पांडेय से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार