Bareilly:परसाखेड़ा में पेंट फैक्ट्री के अंदर लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब पेंट फैक्ट्री से धुएं का गुबार निकला। देखते ही देखते पूरे इलाका धुआं-धुआं हो गया। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। फिलहाल इलाके को खाली कराया गया था। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक रोड नंबर एक पर स्थित अंकुर पेंट फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में पेंट और अन्य ज्वलनशील केमिकल होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका धुएं के गुबार से ढक गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। 

संबंधित समाचार