CBPL Premier League: एलीट स्टार और स्पार्टन क्लब ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर बनाया अंतिम चार में स्थान
अयोध्या, अमृत विचार: अनित सिंह मेमोरियल रुल आउट (सीबीपीएल) प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एलीट स्टार व स्पोर्टन क्लब ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान बना लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह वर्धन किया।
रिकाबगंज स्थित स्काई स्टेडियम में चल रही नाइट सीबीपीएल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल एलीट स्टार व फ्रीडम फाइटर टीमों के बीच खेला गया। एलीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर हुहगौतम के 30 रनों की मदद से 58 रन बनाये। फ्रीडम के आसिफ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए फ्रीडम टीम 48 रनों पर सिमट गई और एलीट स्टार ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कब जायंट टीम ने पहले खेलते हुए मनोज के 14 रनों की बदौलत 53 रन बनाये। जवाब में जीत के लिए 54 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी स्पार्टन टीम ने पांच विकेट शेष रहते मैच जीत कर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर निदेशक सैय्यद सुबहानी, डॉ. रजनीश, आयोजन अध्यक्ष दीपेंद्र श्रीवास्तव, शुभ, आयत, मजीद, प्रिंस सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
