Bareilly: अक्षर विहार के पास टैंकर से गैस रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी
बरेली, अमृत विचार। कैंट में अक्षर विहार के पास शनिवार शाम साढ़े सात बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क से गुजर रहे एचपीसीएल के एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा।
इस रिसाव के कारण आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि टैंकर के तकनीकी अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 15 मिनट के भीतर ही लीकेज की समस्या को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया। रिसाव बंद होने के बाद टैंकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। पुलिस ने राहत की सांस ली।
