Bareilly: हरियाणा की युवती का कबूलनामा...अपनी मर्जी से आई हूं, नहीं किया निकाह

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली। हिन्दू संगठन हरियाणा की रहने वाली एक युवती को लेकर लव जिहाद की बात कह रहे थे मगर उसने वीडियो जारी कर स्वेच्छा से बरेली आने और निकाह नहीं करने की बात कही है। मामला फतेहगंज पूर्वी जुड़ा बताया गया है।

हिन्दूवादी संगठनों का कहना है कि युवती के घरवालों ने संपर्क कर उसके गायब होने और पहले से शादीशुदा युवक से निकाह करने की सूचना दी थी। मामला सोशल मीडिया पर गूंजा तो युवती ने वीडियो जारी कर कहा कि परिवार उसकी शादी अधेड़ से कराना चाहते थे,इसलिए घर छोड़कर बरेली आ गई।

दरअसल, हरियाणा में पूर्वी का रहने वाला युवक पार्लर में काम करता था। जिसकी वजह से परिचय था। युवती ने कहा कि उसे परेशान किया गया तो वह भी केस करेगी।

 

संबंधित समाचार