रणवीर-दीपिका फिर बनेगें माता-पिता, एक्ट्रेस ने शेयर की गुडन्यूज़  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को जानकारी दी कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साझा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी पहली बेटी दुआ को 'प्रेगनेंसी टेस्ट किट' पकड़े हुए दिखाया गया है।

कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनास समेत कई मशहूर हस्तियों ने 'कमेंट सेक्शन' में दीपिका-रणवीर को बधाई दी। सिंह और पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। 

आठ सितंबर 2024 को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था। रणवीर सिंह हाल ही में आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए।

फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म धर की 2025 निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' का 'सीक्वल' है। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यह दिसंबर में रिलीज होगी। दीपिका, शाहरुख खान और आनंद के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। पहले उन्होंने फिल्म 'पठान' में साथ काम किया था। 'पठान' फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

प्रेग्नेंसी में भी नहीं लेंगी ब्रेक 

अक्षय तृतीया के खास मौके पर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घोषणा की है कि वे एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दीपिका ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी 'दुआ' के साथ एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया और फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। यह खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और इंटरनेट पर जैसे हलचल मच गई है।

दूसरी बार मां बनने की खबर के बाद भी जारी रखेंगी शूटिंग 

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से एक इंडस्ट्री सोर्स ने बताया, "अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण फिल्म 'राका' के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी।" दीपिका ने एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़ा हुआ है, जो यह खुशखबरी दे रहा है। 

तस्वीर में रणवीर और दीपिका दोनों के हाथ अपनी बेटी को बड़े प्यार से थामे हुए देखे जा सकते हैं, जो अब एक बड़ी बहन बनने वाली है। इस घोषणा को बहुत ही सिंपल रखते हुए दीपिका ने कैप्शन में सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी लगाए हैं। यह पोस्ट दीपिका और रणवीर दोनों ने मिलकर शेयर किया है।

दीपिका जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनके पास एटली की फिल्म 'राका' भी है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें : 
Mahavatar Parashurama Poster : 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर रिलीज, भगवान विष्णु के छठे अवतार की दिखेगी भव्य कहानी

संबंधित समाचार