ग्रेटर नोएडा की रिवर व्यू सोसायटी में जोरदार प्रदर्शन, बुनियादी  सुविधाओं को लेकर फूटा गुस्सा, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन संबंधित प्रबंधन और प्राधिकरण द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

रविवार को बड़ी संख्या में निवासी सोसायटी परिसर में एकत्र हुए और हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोसायटी में बिजली, पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। 

निवासियों के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद लिफ्ट में खराबी, सीवर जाम, पार्कों की बदहाल स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की कमी जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में सोसायटी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, निवासियों ने प्राधिकरण से जल्द हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में गर्मी का टॉर्चर शुरू: लखनऊ में तेज धूप ने किया परेशान, कई किमी. पैदल चलकर भक्त पहुंच रहे राम मंदिर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म