दर्दनाक हादसा:सिलेंडर लीक होने से लगी आग, झुलसे किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा पेश आया। आग लगने के बाद झुलसे किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार वर्कशॉप में सिलेंडर की गैस लीक होने की वजह से आग लगी। हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलसें, जिनकी स्थिति गंभीर है। घर में बेटी की शादी थी, लिहाजा हादसे के बाद तमाम खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरख मार्ग पर महावीर कुमार का मकान और दुकान है। मकान के नीचे उनके बेटे की श्री श्याम मोटर्स नाम से वर्कशॉप है। घर में महावीर अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे थे। बेटी विनीता को शादी में देने के लिए फर्नीचर आदि सामान वर्कशॉप में रखा था। 

इस बीच वर्कशॉप के अंदर रखा सिलेंडर लीक हो गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही गैस लीक होने के बाद वर्कशॉप में आग लग गई। घर वालों ने आग लगते देखा तो सामान को बचाने का प्रयास किया। मगर आग की चपेट में आकर चार लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 13 वर्षीय अजीत की मौत हो गई। जबकि रजा हुसैन, महावीर और साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार