Moradabad: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 तक, 75 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, ट्रैफिक प्लान लागू

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी, जिसमें लगभग 75 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

शनिवार को एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार परीक्षा के लिए लखनऊ में आयोजित बैठक में गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में इस परीक्षा के लिए करीब 28 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगगी। केंद्र पर सुरक्षा के सभी मानकों पहले परखा जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन की तैयारियां शुरू कर दी गई।

भीड़ वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास नो-पार्किंग जोन घोषित किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती कर अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचाने में सहायता की जाएगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ।

 

संबंधित समाचार