'आखिरी सवाल' का दमदार पोस्टर आउट, संजय दत्त के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट! 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' एक दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा की अहम भूमिका है।

संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है। जब से इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है, इसे लेकर काफी चर्चा है और हाल ही में आए इसके टीज़र ने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। 

फिल्म की एक झलक ही काफी दमदार और सोचने पर मजबूर कर देने वाली है, जिसे देखकर लगता है कि यह असली घटनाओं से प्रेरित है और कुछ सबसे विवादित और चर्चा में रहने वाले विषयों को दिखाती है।

अब, फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बहुत ही पावरफुल पोस्टर शेयर किया है। इस इंटेंस पोस्टर में संजय दत्त सबसे आगे बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे लोगों से भरा एक कमरा दिख रहा है, जो उनके दबदबे और फिल्म के रहस्य को दर्शाता है। 

पोस्टर की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह एक किताब के ठीक सामने बैठे हैं जिस पर "आरएसएस - एन एंटीनेशनल आर्गेनाईजेशन " लिखा है।

यह साफ तौर पर फिल्म की निडर कहानी और संजय दत्त के जटिल व ताकतवर किरदार की ओर इशारा करता है। यह विजुअल एक बहुत ही गंभीर माहौल बनाता है, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म कई परतों वाली कहानी और विवादित मुद्दों को गहराई से छूने वाली है। 

हाल ही में रिलीज हुए टीज़र से पता चलता है कि यह फिल्म भारत के इतिहास के कुछ सबसे बड़े मोड़ों को गहराई से दिखाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) पर लगा बैन, बाबरी मस्जिद विध्वंस और महात्मा गांधी की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं।

यह दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में से एक के सफर को एक ऐसे नजरिए से दिखाती है जो पहले कभी नहीं देखा गया। कई गंभीर सवाल उठाते हुए, फिल्म का मकसद पुरानी कहानियों को चुनौती देना और दर्शकों को पर्दे पर गहरी सच्चाइयों के करीब लाना है।

'आखिरी सवाल' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म आठ मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें : 
गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता Femina Miss India World 2026 का खिताब, 75वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेगीं भारत का प्रतिनिधित्व

संबंधित समाचार