गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता Femina Miss India World 2026 का खिताब, 75वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेगीं भारत का प्रतिनिधित्व

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

भुवनेश्वर। गोवा की साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। सैल अब 75वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। सैल ने शनिवार रात भुवनेश्वर में हुए एक भव्य समारोह में देश भर की 30 प्रतिभागियों में से यह खिताब जीता। महाराष्ट्र की राजनांदिनी पवार फेमिना मिस इंडिया 2026 की प्रथम उपविजेता बनीं जबकि जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता जी. तीसरे स्थान पर रहीं। 

सैल ने इस जीत को 'अविश्वसनीय' बताया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री जीनत अमान ने कहा, "मिस फेमिना के बारे में मैं क्या कहूं? मैं कई साल पहले इसका हिस्सा थी और भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

यह एक ऐसा मंच है जो लड़कियों को अवसर और प्रशिक्षण प्रदान करता है। आप देख सकते हैं कि हमारी लड़कियां विश्व स्तर पर कितनी सफल हुई हैं। उन्होंने कितनी उपलब्धियां हासिल की हैं।" ओडिशा में पहली बार मिस फेमिना का आयोजन किया गया था। 

ये भी पढ़ें : 
Mahavatar Parashurama Poster : 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर रिलीज, भगवान विष्णु के छठे अवतार की दिखेगी भव्य कहानी

संबंधित समाचार