छत्तीसगढ़ विमान हादसा : जशपुर की पहाड़ियों में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, पायलट- को-पायलट की मौत की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जिले के नारायणपुर क्षेत्र में स्थित आरा पहाड़ियों के रतनपहली घने जंगलों में एक प्राइवेट जेट (चार्टर्ड प्लेन) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसके कुछ देर बाद पहाड़ी की तरफ से धुएं और लपटों का गुबार उठता नजर आया। विमान पेड़ों और पहाड़ से टकरा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जशपुर के कलेक्टर और एसपी (एसएसपी लाल उमेद सिंह) समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हादसे में जान-माल की क्षति और अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन आगे की जानकारी जारी करेगा।

संबंधित समाचार