लखनऊ के गेंदबाज का पर्पल कैप की TOP 3 में आया नाम, पंजाब किंग्स के दो विकेट चटकाकर मारी लंबी छलांग, देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

चंड़ीगढ़। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव कल खेले गये मुकाबले में पंजाब किंग्स के दो विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष तीन में जगह पहुंच गये हैं। प्रिंस ने इस आईपीएल में सभी छह मैचों में खेले है। रविवार को उन्होंने पंजाब किंग्स के दो विकेट झटके, इसी के साथ इस सीजन में उनके कुल 11 विकेट हो गए, जो गुजरात टाइटंस (जीटी) के प्रसिद्ध कृष्णा के बराबर है। 

हालांकि प्रिंस की इकॉनमी रेट प्रसिद्ध से बहुत बेहतर है। अंशुल कम्बोज 13 विकेट के साथ अभी भी तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स (आआर) के रवि बिश्नोई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक विकेट लेने के बाद 10 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उनसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के भुवनेश्वर कुमार चौथे नंबर पर हैं।

रविवार के मैचों के बाद आरआर के जोफ्रा आर्चर के भी आठ विकेट हो गए हैं, जो चार अन्य गेंदबाजो के बराबर हैं। 

इसमें केकेआर के कार्तिक त्यागी भी शामिल हैं, जिन्होंने आरआर के खिलाफ तीन विकेट लिये थे।

वहीं ऑरेंज कैप, रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष तीन स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नंबर एक रहने वाला खिलाड़ी अब चौथे स्थान पर है।

एसआरएच के हाइनरिक क्लासन, जीटी के शुभमन गिल और आरसीबी के विराट कोहली शीर्ष तीन स्थान पर हैं, 

जबकि आरआर के वैभव सूर्यवंशी केकेआर के खिलाफ 46 रन बनाने के बाद अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पंजाब के कूपर कॉनॉली भी इस सीजन में अपना दूसरा बड़ा स्कोर 46 गेंदों में 87 रन बनाया और वह भी तालिका में 223 रन के साथ छठे स्थान पर हैं, जो आरआर के यशस्वी जायसवाल के बराबर हैं।

प्रियंश आर्य ने भी दो सौ रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें : 
SRH vs DC Match Prediction: चौथे नंबर की रेस हुई तेज, सनराइजर्स-दिल्ली कैपिटल्स के बीच महामुकाबला , जानिए कौन पड़ेगा किसपे भारी?

संबंधित समाचार