Bareilly: BDA की रामायण वाटिका ने क्राफ्टो एप पर मचाया धमाल, 22 करोड़ की लागत हुआ है निर्माण
बरेली, अमृत विचार। रामायण काल को जीवंत कर रही बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की गयी रामायण वाटिका इंटरनेशनल फेम बन चुकी है। रामायण के प्रसंगों पर बनी वाटिका एआई आधारित डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म क्राफ्टो एप छाई हुई है।
यह एप सुविचार, त्योहारों की शुभकामनाएं, प्रेरक उद्धरण और व्यक्तिगत स्टेटस बनाने व साझा करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्लेटफार्म पर क्लिप स्टेटस जारी किया गया, जिसमें उन चीजों को दिखाया गया जो रामायण वाटिका में स्थापित की गयी हैं।
करीब 22 करोड़ की लागत से स्थापित की गयी रामायण वाटिका में चित्रकूट, किष्किंधा के दृश्य 3 डी विजुअल के माध्यम से दर्शाए गए हैं। 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा, रामायण के प्रसंगों पर आधारित लैंडस्केप, औषधीय पौधे रामायण काल को जीवंत करते हैं।
क्राफ्टो एप पर आने से वाटिका को विदेशों में बैठे लोगाभी देख रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन करने आने को लेकर तैयारियां की गयी थीं लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में मुख्यमंत्री नहीं आए। उद्घाटन के बाद रामायण वाटिका विधिवत खोल दी जाएगी।
