कानपुर : दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर कल से, विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर नगर में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चिन्हांकन शिविरों की शुरुआत 22 अप्रैल से की जाएगी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शिविर विकास खंड एवं तहसील परिसरों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रैल को बिधनू, 24 अप्रैल को भीतरगांव, 28 अप्रैल को पतारा, 2 मई को घाटमपुर तहसील, 5 मई को सरसौल, 8 मई को चौबेपुर, 12 मई को शिवराजपुर, 16 मई को बिल्हौर तथा 19 मई को कल्याणपुर में शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, विवाह प्रोत्साहन सहायता, दुकान निर्माण एवं संचालन, शल्य चिकित्सा तथा कॉक्लियर इंप्लांट जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। शिविरों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही एनपीसीआई लिंक्ड बैंक खाते खोलने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

 इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, चार पासपोर्ट आकार के फोटो तथा पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन दिव्यांगजनों को अब तक पेंशन, सहायक उपकरण, विवाह सहायता या अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, वे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ग्रामसभा प्रस्ताव, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।

इसके अलावा जिन पेंशनधारकों की पेंशन किसी कारणवश बंद हो गई है, वे भी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे दिव्यांगजन जो प्रशिक्षण या रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें भी सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ शिविर में आने के लिए कहा गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविरों का लाभ उठाने तथा आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी देने की अपील की है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म