बरेली: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
अमृत विचार, बरेली। रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने शराब के नशे में डिप्रेशन में आकर चादर से फंदा बनाकर पंखे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के …
अमृत विचार, बरेली। रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने शराब के नशे में डिप्रेशन में आकर चादर से फंदा बनाकर पंखे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी 30 वर्षीय मयंक शर्मा उर्फ मोंटी कंप्यूटर की कोचिंग पढ़ाते थे। पुलिस ने बताया कि मयंक शर्मा ने मढ़ीनाथ की रहने वाली एक युवती से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसी के चलते वह शराब पीने के शौकीन हो गए। परिवार वालों के काफी समझाने के बाद भी उनकी शराब पीने की आदत नहीं गई।
इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था। गुरुवार की सुबह उसने अपने कमरे में चादर का फंदा पंखे के कुंडे में डालकर फांसी लगा ली। खुदकुशी की सूचना पर सुभाष नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मयंक के पिता पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात थे जिनका कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। वहीं, परिवार के अन्य लोग इज्जतनगर के लाजपत नगर में रहते हैं।
