UP Board Result 2026: कल जारी होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम, बोर्ड के सचिव ने दी जानकारी, ऐसे करें चेक
प्रयागराज। एशिया का सबसे बड़ा बोर्ड उत्तर प्रदेश (यूपी) बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी।
यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल में 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी परीक्षा दिए थे।
यूपी बोर्ड ने नकल विहीन,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा के लिए व्यापक तौर पर इंतजाम किए थे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई गई थी।जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
हाईस्कूल में 27 लाख 40 हजार 151 और इंटरमीडिएट में 26 लाख 98 हजार 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2025 की बोर्ड परीक्षा में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कल गुरुवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा जिसकी जानकारी आज बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दिया है।
