स्पेस फेस्टिवल-2026 : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी से प्रेरित हुए हजारों छात्र, पैनल डिस्कशन का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक बार फिर अपने स्कूल सिटी मोन्टेसरी स्कूल में पधारे और इंटरनेशनल डे ऑफ ह्यूमन स्पेस फ्लाइट के उपलक्ष्य में ‘स्पेस फेस्टिवल-2026’ के अन्तर्गत हजारों छात्रों से संवाद किया। इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला को ‘अशोक चक्र’ अर्जित करने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सभी 22 कैम्पसों के छात्रों से प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन संवाद करते हुए शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूली दिनों को याद किया। इसके उपरान्त शुभांशु शुक्ला ने अपनी हालिया अंतरिक्ष यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए पॉवर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में रहने के अनुभवों को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष में जाना एक अद्भुद अनुभव है, जहां से पूरा पृथ्वी ग्रह ही अपने घर जैसा लगता है। इस अवसर पर छात्रों ने शुभांशु शुक्ला से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने शुभांशु शुक्ला समेत उपस्थिति सभी गणमान्य हस्तियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि शुभांशु शुक्ला की असाधारण उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है, जो भावी पीढ़ी को वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में नवसृजन हेतु अवश्य ही प्रेरित करेगी।

पैनल डिस्कशन का हुआ आयोजन

इस अवसर पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, नेहा जैन, प्रमुख सचिव, आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स, डाॅ. अरुण मोहन शैरी, डायरेक्टर, आई.आई.आई.टी. एवं प्रो. नितिन सक्सेना, आई.आई.टी. कानपुर, डाॅ. आसिफ सिद्दीकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, इसरो टेलीमेट्री ट्रेनिंग एण्ड कमाण्ड नेटवर्क एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने अपने सारगर्भित विचार रखे।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ के एलपीएस की अन्वी और आरएलबी की अक्षरा बनीं टॉपर, सीबीएसई 10वीं में दोनों छात्राओं ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक

 

संबंधित समाचार