बरेली: पुराने बस अड्डे जा रहे हैं तो पानी साथ लेकर जाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रोडवेज के पुराने बस अड्डे जा रहे हैं… तो जरा ठहरिए। यह खबर आपके लिए ही है। पुराने बस अड्डे पर जाते वक्त अपने साथ पानी की बोतल साथ ले जाना न भूलें क्योंकि वहां आपको पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। रोडवेज की तरफ से पीने के पानी का जो इंतजाम …

अमृत विचार, बरेली। रोडवेज के पुराने बस अड्डे जा रहे हैं… तो जरा ठहरिए। यह खबर आपके लिए ही है। पुराने बस अड्डे पर जाते वक्त अपने साथ पानी की बोतल साथ ले जाना न भूलें क्योंकि वहां आपको पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। रोडवेज की तरफ से पीने के पानी का जो इंतजाम किया गया है। वह असल में पीने के लायक ही नहीं है। वो पानी पीने पर आप बीमारियों को अपने घर लेकर आएंगे। पानी की टंकियों की स्थिति देखने के बाद पीने की इच्छा ही नहीं होगी।

पुराने बस अड्डे पर यात्रियों के पानी पीने के लिए करीब तीन जगहों पर टंकियों को लगाया गया है। इन तीनों की ही हालत खस्ता हो चुकी है। प्लेटफार्म पर बनी टंकी पूरी तरह से चोक है। उसमें ऊपर तक पानी भर गया है। गुटखे की थैली से लेकर लोगों की पीक तक उसमें पड़ी है। पानी पीना तो दूर उसे देखने पर ही लोगों की तबीयत खराब हो जाए।

वहीं, प्रवेश द्वार की ओर बनी दो पानी की टंकियां चोक तो नहीं मगर उसमें भी गंदगी का अंबार है। देखने से लगता है मानो महीनों से उनकी सफाई नहीं की गई है। अधिकारियों का दावा है कि वे लगातार निरीक्षण करते रहते हैं। इसके बाद भी यह आलम है।

टंकी का पाइप चोक हो गया होगा। इस बारे में मुझे जानकारी नहीं मिल पाई है। उसकी सफाई कराता हूं। जहां भी गंदगी है सभी की सफाई की जाएगी। – चीनी प्रसाद, एआरएम (बरेली डिपो)

संबंधित समाचार