खाकी के दो रंग:कड़क अनुशासन और मिल-जुलकर खाना

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को खाकी की कदम ताल और सामूहिक भोज के शानदार रंग नजर आए। एक ओर जहां प्रशिक्षण पूरा करने वालीं 783 महिला रिक्रूट आरक्षियों की 26 अप्रैल को प्रस्तावित पासिंग आउट परेड का शानदार रिहर्सल देखने को मिला। वहीं, जोन और रेंज से लेकर जिले तक सीनियर अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों के ''बड़े खाने'' की तस्वीरों ने महकमे की लय-ताल व अनुशासन की कहानी बयां की।

अनुशासन, समन्वय, अभ्यास के गजब रंग
बरेली। महिला महिला प्रशिक्षु आरक्षियों के रिहर्सल में अनुशासन, समन्वय और ड्रिल का गजब तालमेल दिखाई दिया। एसएसपी अनुराग आर्या ने एसएसपी ने परेड की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और कार्यक्रम संचालन की गहन समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और संविधान के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को 26 अप्रैल को आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।

साहब लोगों ने खाना परोसा, सबने ने जी भरकर खाया
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइंस में शुक्रवार को एसएसपी अनुराग आर्या ने पारंपरिक बड़े खाने के रूप में कर्मचारियों के विशेष भोज का आयोजन कराया। एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी के साथ सीनियर अधिकारियों ने सामूहिक खाने में कर्मचारियों को खुद खाना परोसा और प्यार से खिलाया। अफसरों के हाथों भोज सम्मान पाकर दरोगा, सिपाही व दूसरे कर्मचारी खुश नजर आए। वरिष्ठ अफसरों ने सबके साथ बैठकर खुद भी भोजन किया। पुलिस महकमे में यह परंपरा अधिकारी-कर्मचारियों के तालमेल को दर्शाती है, बल्कि कद और पद की दूरियों के बाद भी मिलकर आगे बढ़ने का संदेश देती है।

संबंधित समाचार