आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने अपने रन चेज के रिकार्ड को तोड़ा, दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से रौंदा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। प्रभसिमरन सिंह (73) और प्रियांश आर्य (43) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 126 रनों की तूफानी साझेदारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 71) रनों की बदौलत पंजाब किंग्स ने अपने रिकार्ड को तोड़ते हुए शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सात गेंद शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी।

यह टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की छठी जीत है वह सात मैचों में अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पंजाब के इन दोनों बल्लेबाजों ने पॉवर प्ले के पहले छह ओवरों इस तरह बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जैसे बल्लेबाज और गेंदबाज के अलावा मैदान में कोई खिलाड़ी ना हो।

प्रभसिमरन ने छठें ओवर में छह चौके जड़े। सातवें ओवर में प्रियांश आर्य को अक्षर पटेल ने आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह को पगबाधा आउट कर दिल्ली की मैच में वापसी कराई। प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 76 रनों की पारी खेली। नेहाल बढेरा (25) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।

पंजाब किंग्स ने रनचेज में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उन्होंने 262 रनों के स्कोर का पीछा किया था और आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने उन्होंने 265 के लक्ष्य को भी छोटा बना दिया। केएल राहुल के ऐतिहासिक पारी के बाद ऐसा लगा था कि पंजाब किग्स का विजय रथ रूक जाएगी लेकिन सर पोटिंग के पंटर्स ने इस सीजन हार नहीं मानने की ठान ली है। पावरप्ले में ग़जब की बल्लेबाज़ी हुई और बाद काम काम सरपंत श्रेयस ने अपनी अर्धशतकीय पंच से संभाल लिया।

हालांकि पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी मिसफ़ील्डिंग की घटनाओं की भरमार रही। श्रेयस के दो आसान कैच छोड़े गए। हालांकि जो भी हो 265 का लक्ष्य हासिल करना बहुत बड़ी बात है। पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में चार विकेट पर 265 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 71 रनों की मैच विजयी पारी खेली। शशांक सिंह ने 10 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाये।

इससे पहले आज यहां केएल राहुल (नाबाद 152) और नीतीश राणा (91) की विस्फाेटक बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने पथुम निसंका (11) को आउट कर पहला झटका दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नीतीश राणा ने केएल राहुल के साथ रनों की अविजित साझेदारी कर टीम के स्कोर को 15.3 ओवरों में 200 रनों के पार पहुंचा दिया। इस दौरान केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। 17वें ओवर में नीतीश कुमार को बाउंड्री पर जीवनदान मिला।

दोनों बल्लेबाजों के बीच आईपीएल के इस सत्र की रिकार्ड 220 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। 19वें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने शतक की ओर बढ़ रहे नीतीश राणा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया। नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 91 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 264 रनों का रिकार्ड विशाल स्कोर खड़ा किया।

केएल राहुल ने 45 गेंदों में अपना छठा आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने 67 गेंदों में 16 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 152 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर और आईपीएल का तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। 

संबंधित समाचार