Bareilly: जल्द तैयार होगा 35 गांवों का मास्टर प्लान...299 गांव तक फैलेगा BDA का दायरा
बरेली, अमृत विचार। शहर से सटे ग्रामीण अंचलों की तकदीर अब संवरने वाली है। बीडीए ने 35 नए गांवों को शहरी सुविधाओं से जोड़ने के लिए ''मार्स'' एजेंसी को मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। दावा किया जा रहा है कि चयनित एजेंसी जल्द विस्तारित महायोजना तैयार कर प्राधिकरण को सौंपेगी।
बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि याेजना को 264 से बढ़ाकर 299 गांवों तक ले जाया जा रहा है। लगभग 579 वर्ग किलोमीटर की प्रस्तावित योजना में केवल कंक्रीट का जंगल नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित जीवनशैली का ध्यान रखा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा तो मजबूत होगा ही, साथ ही स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर निवेश और स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे। यही नहीं, महायोजना लागू होने के बाद जमीन का उपयोग (लैंड यूज) तय हो जाएगा, जिससे यह स्पष्ट होगा कि कहां घर बनेंगे और कहां कारखाने। जिन लोगों ने पहले से घर बना लिए हैं, उन्हें कंपाउंडिंग शुल्क देकर अपने निर्माण को वैध कराने का विकल्प दिया जाएगा।
इन नए गांव की बन रही विस्तारित महायोजना
बदायूं रोड पर अखा, भोजपुर, चाढपुर, अखा मुस्तिकल, रफियाबाद, आलमपुर जाफराबाद, कोहनी परतापुर, कैमुआ, नवदिया, मजनूपुर, सरदार नगर, बदरई कुईया, वाहनपुर, मिलक मंशारामपुर, शाहजहांपुर रोड पर दहलऊ ई. जेढ़, जेड़, उदयपुर मोहनलाल, मकसूदनपुर, समोची ई. जेढ़, मेगीनगला, सराय पट्टी सब्दलपुर, रसुइया, गौसगंज सराय, खमरिया ई-जेढ़, नौगवां, सरकड़ा, नवदिहा देहा जब्ती, बाहनपुर, इनायतपुर, मटिया नगला गांव को विस्तारीकरण में लिया गया है। बीसलपुर रोड पर लवहरी, भगौतीपुर, कमुआ कला, नरोत्तम नगला व पीलीभीत बाईपास रोड स्थित भीकमपुर को शामिल किया गया है।
