आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ के गुजरात ने जीता टॉस, पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद गिल ने कहा उम्मीद है कि गर्मी गेंदबाजों के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। हम कई चीजें सही कर रहे हैं, लेकिन बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन लुटा रहे हैं। हमें अपनी लेंथ पर ध्यान देना होगा। अगर विकेट अच्छा है, तो पावरप्ले में 70-80 रन बनाने होंगे, हमें परिस्थितियों के हिसाब से आकलन करना होगा।

टीम में एक बदलाव है, अरशद वापस आ गए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा सूखा है। ज्यादातर समय ऐसा ही रहेगा। मुझे स्कोर का बचाव करने में कोई आपत्ति नहीं है। पिछले मैच में बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। यह मैच शून्य से शुरू हो रहा है। बस एक-दो क्षेत्र हैं जहां हमें अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। मुझे अच्छी शुरुआत मिल रही है लेकिन उसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकामयाब हो रहा हूं, ऐसा बहुत कम होता है। जब तक मुझे अच्छी शुरुआत मिल रही है और कोई बल्लेबाज पारी को अंत तक ले जाने के लिए मौजूद है, तब तक ठीक है। जब मुझे लगेगा कि आज मेरा दिन है, तो मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं। टीम में एक बदलाव के तौर उर्विल आए हैं। हम इम्पैक्ट प्लेयर के साथ प्रयोग करेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश):- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, 8 अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश):- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज और गुरजापनीत सिंह।  

संबंधित समाचार