यूपी के किसानों को बड़ी राहत: सरकारी क्रय केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी बेच सकेंगे गेहूं, सीएम योगी ने दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। 

इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए किसानों की 'फार्मर रजिस्ट्री' अनिवार्य की गई थी। कई किसानों का पंजीकरण न होने या तकनीकी दिक्कतों के कारण वे अपना गेहूं सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे थे। इससे किसानों में नाराजगी थी और उन्हें बिचौलियों को औने-पौने दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल हस्तक्षेप किया। नए आदेश के अनुसार अब किसान पूर्व के वर्षों की तरह बिना रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे।

ये भी पढ़ें : 

संबंधित समाचार