कठौता होकर जाएंगी अयोध्या-गोरखपुर की बसें... कमता तिराहा और आसपास यातायात व्यवस्था में सुधार की पहल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: कमता तिराहा व उसके आसपास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने पहल शुरू कर दी है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी के अनुसार प्रायोगिक रुप में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके सफल होने के बाद आगे लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या और गोरखपुर को जाने वाली बसें अब शहीद पथ के सर्विस लेन होते हुए विजयीपुर अंडर पास पहुंचेगी। वहां से कठौता व चिनहट होकर मुख्य हाइवे होकर जाएंगी।

इसी तरह चिनहट से पॉलिटेक्निक, हाईकोर्ट, लोहिया अस्पताल के लिए वाहनों को कमता तिराहे से बाएं विजयीपुर अंडर पास होते हुए जाना होगा। गोमतीनगर व अहिमामऊ जाने के लिए शहीद पथ होकर जाना होगा। वहीं, पालिटेक्निक की तरफ से कमता तिराहा के तीसरे अंडर पास से यू-टर्न लेकर शहीद पथ की तरफ जा सकेंगे। पॉलिटेक्निक चौराहे से हाईकोर्ट, लोहिया अस्पताल जाने वाले वाहन राइट टर्न फ्री डिवाइडर से होते हुए यू-टर्न कर जा सकेंगे। चिनहट से हाईकोर्ट, लोहिया अस्पताल, पॉलिटेक्निक चौराहा की तरफ से जीएस लॉन, मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए जा सकेंगे।

संबंधित समाचार