Bareilly: मीशो कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर महिला से 6 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने मीशो कस्टमर केयर के नाम पर एक महिला को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 6 लाख रुपये उड़ा लिए। थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कर्मचारी नगर निवासी मंजू कुमार पत्नी प्रकाश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को उनका एक पार्सल आने वाला था, जो नहीं पहुंचा। गूगल पर मीशो कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया, जहां उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को मीशो का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कुछ निर्देश देते हुए एक लिंक भेजा।

20 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे जैसे ही मंजू ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से कुल 6 लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़िता ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार