Bareilly: रामायण वाटिका कॉलोनी में सड़क पर पड़ी दरारें, मिट्टी डाल बना दीं क्यारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुंशीनगर की रामायण वाटिका कॉलोनी में हाल ही में डाली गई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां छह दिन पहले सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। लोगों का आरोप है कि सड़क बनने के महज दूसरे ही दिन जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगीं। भीषण गर्मी के कारण दरारें बढ़ने लगीं।

सड़क में दरारें जब बढ़ने लगीं तो ठेकेदार ने सुधारने के बजाय पूरी सड़क पर मिट्टी की छोटी-छोटी क्यारियां बना दी गईं और उनमें पानी भर दिया गया। ठेकेदार की इस लापरवाही ने एक नई मुसीबत भी खड़ी कर दी है। क्यारियों में भरी गई मिट्टी पानी के साथ बहकर नालियों में जा रही है, जिससे जल निकासी व्यवस्था ठप होने की संभावना बढ़ गई है।

 कीचड़ और पानी के कारण पैदल चलने वालों और वाहन स्वामियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी का कहना है कि धूप के तेवर तेज होने की वजह से क्यारियां बनाई गईं हैं, ताकि पानी का ठहराव होने से सड़क पक्की हो सके। गड़बड़ी जैसी यदि कोई शिकायत मिलेगी तो अवर अभियंता को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।

 

संबंधित समाचार