Bareilly: बिन फेरे दुल्हन...होने वाले पति की बाइक से चली गई ससुराल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पलकें बिछाए बरात का इंतजार कर रही दुल्हन के परिवार और दूल्हे के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इसी बीच दुल्हन बाहर आई और होने वाली पति की बाइक पर बैठकर बिना फेरे लिए ससुराल चली गई। इसके बाद सारा झगड़ा शांत हो गया।

शनिवार की रात रुहेलखंड चाैकी क्षेत्र में एक बरात आई थी। शादी समारोह के दौरान देर रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ओर के कुछ लोगों ने शराब का सेवन कर रखा था, जिससे विवाद और बढ़ गया। मामूली नोकझोंक कुछ ही देर में बड़े झगड़े में बदल गई और लाठी-डंडे चलने लगे। दो घंटे तक विवाद चलता रहा। बरात वापसी की बात होने लगी।

इसी बीच दुल्हन ने अप्रत्याशित फैसला कर लिया। वह बिना फेरे, बिना किसी रस्म के होने वाले पति के साथ उसकी बाइक पर बैठकर ससुराल के लिए निकल गई। दोनों पक्षों को जानकारी हुई तो झगड़ा बंद हो गया। आस-पास के लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ। मोहल्ले में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें दुल्हन ने न फेरे लिए और न ही कोई रस्म निभाई और ससुराल पहुंच गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म