Moradabad: बीट द हीट की थीम पर लोगों को लू से बचने की दी सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध करने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीट द हीट की थीम पर जागरूकता की पहल की है।

बीट द हीट थीम पर हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने की पहल की है। इसमें हीट स्ट्रोक से लक्षण, कैसे बचें और हीट स्ट्रोक लू लगने पर प्राथमिक इलाज के प्रति लोगों को सतर्क किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इन दिनों तेज गर्मी और लू से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। लू लगने पर सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। कोल्ड रूम भी बनवाए गए हैं।

हीट स्ट्रोक से कैसे बचें
दोपहर के समय अधिक परिश्रम अर्थात श्रमसाध्य वाले कार्यों से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ज्यादा कैफीन या चीनी वाले ड्रिंक्स से बचें, हल्के रंग के कपड़े पहनें और बाहर काम करते समय बीच-बीच में आराम करें

हीट स्ट्रोक के लिए प्राथमिक उपचार
पीड़ित व्यक्ति को किसी ठंडी जगह पर लिटाएं, ठंडी पट्टी या सेंक करें, ठंडे पानी के छोटे-छोटे घूंट पिलाएं और लू लगने से बीमार व्यक्ति की हालत में सुधार होने पर नमी वाले खाद्य पदार्थ दें।

 

संबंधित समाचार