Bareilly: वर्दी की कसम...आज सिपाही कल अफसर बनेंगे हम, बरेली में 1387 नए पुलिसकर्मी आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कुल 1387 नए पुलिसकर्मी जिले में भेजे गए हैं, जिनमें 293 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनकी तैनाती से जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में पुलिस बल की संख्या बढ़ जाएगी।

इनमें से 1100 पुरुष सिपाही मुरादाबाद से ट्रेनिंग करके बरेली पहुंचे हैं। बाकी महिला पुलिसकर्मीयों ने बरेली से ट्रेनिग कर पास आउट हुई हैं। नए पुलिसकर्मियों की आमद के बाद पुलिस विभाग में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा इन सभी नवागत सिपाहियों की थानों और चौकियों में तैनाती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशील थानों में अतिरिक्त बल लगाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी तेजी और संवेदनशीलता आने की उम्मीद है। विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क और एंटी-रोमियो स्क्वॉड जैसी इकाइयों को इससे मजबूती मिलेगी।

संबंधित समाचार