Bareilly: खाना खाकर टहलने निकले कपड़ा व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। कपड़ा व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

कोतवाली के बिहारीपुर बजरिया निवासी अनिल मल्होत्रा सोमवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 

मंगलवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि सिटी स्टेशन और बाकरगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया है। परिजन पहुंचे तो शव अनिल का ही था। पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

संबंधित समाचार