लखनऊ : पारा 40 के नीचे, गर्मी और लू से मिली राहत, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सुबह तड़के आंधी चली और कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंचकर 39.7 डिग्री हो गया। जिससे गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

वहीं रात का तापमान करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.4 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी और आस-पास गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। बादल छाए रहेंगे और एक से दो बार बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई तक मौसम में उठापटक बनी रहेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

संबंधित समाचार