लखीमपुर खीरी: दो साल के मासूम को फांसी पर लटका कर मां ने भी मौत को लगाया गले
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि महिला ने यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया है। कोतवाली तिकोनिया की …
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि महिला ने यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया है।
कोतवाली तिकोनिया की पुलिस चौकी बेलरायां क्षेत्र के भेड़ोरी गांव में महिला ने अपने दो वर्षीय बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले रमेश की पत्नी प्रतिमा (25) घर पर अकेली थी। उसके साथ उसका दो साल का बेटा जितेंद्र था। प्रतिमा का पति तीन दिन पहले ही मजदूरी करने देहरादून गया था।
घटना के वक्त उसके सास-ससुर, ननद, देवर और बड़ा बेटा घर पर नहीं थे। रात को जब ये लोग लौटकर आए तो प्रतिमा और दुधमुंहे जितेंद्र को फंदे पर लटकता पाया। महेश की शादी निघासन थानां क्षेत्र के रकेहटी गांव से हुई थी। महेश के दो बेटे बड़ा बेटा धर्मेंद्र चार साल का है। छोटा जितेंद्र दो साल का था। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी योगेश तेवतिया के मुताबिक प्राथमिक दृष्टकोण में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
