Bareilly : क्योलड़िया में एनकाउंटर, गैंगरेप के आरोपी को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुठभेड़ में आरोपी का साथी भी गिरफ्तार

बरेली, अमृत विचार। क्योलड़िया इलाके में बच्ची से गैंगरेप की घटना कर फरार हुए आरोपियों के साथ पुलिस की रात में मुठभेड़ हो गई। पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा भी दबोच लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्योलड़िया मंगलवार को इलाके के एक गांव रहने वाले मजदूर की 13 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि वह सामान खरीदने बाजार गए थे। इस बीच मौका पाकर केला डांडी के रहने वाले आरोपी शाकिब और मुनीष उनकी बेटी को बहाने से जंगल में गए और बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी रेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना सामने आने के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

प्रभारी सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रात में घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी शाकिब के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी मुनीष भी चाकू के साथ पकड़ा गया। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।

संबंधित समाचार