गोंडा : गैस एजेंसी संचालक ने भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी मालिक ने कर्नलगंज के पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि परसपुर इलाके में स्थित गैस एजेंसी मालिक के वैभव सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पुत्र कमलेम्न्द्र मोहन सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों संग गैस एजेंसी पहुंच कर उनसे एलपीजी सिलेंडर को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की। 

उन्होंने बताया कि पूरी घटना का एक वीडियो भी रिकार्ड है। इस सिलसिले में पुलिस ने एजेंसी मालिक की तहरीर पर पूर्व भाजपा विधायक के बेटे कमलेम्न्द्र मोहन सिंह ,अभिनव सिंह, अंशु सिंह और पुनीत शुक्ला को मिलाकर कुल चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की चेतावनी के बावजूद इन दिनों एलपीजी व ईंधन की भारी किल्लत के कारण जिले की तमाम गैस एजेंसियों व पेट्रोल पम्पों पर लंबी कतारों संग मारपीट की घटनाओं के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें है।  

संबंधित समाचार